पूरे गांव में पसरा मामत..सुनाई दे रहीं मौत की चीखें
दरअसल, प्यार में नाकामी पर यह खौफनाक कदम उठाने वाला यह मामला औरंगाबाद जिले के कासमा थाना क्षेत्र के चिरैला गांव का है। जहां शक्रवार रात 6 सहेलियों ने जहर खा लिया। पूरे गांव में इस वक्त मातम पसरा हुआ है। मृतक लड़कियों और गंभीर हालत में इलाजरत युवतियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीन शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रेमी ने दिल तोड़ा तो मरने का कर लिया फैसला
मामले के बारे में जानकारी देते हुए औरंगाबाद एसपी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक युवतियों में से एक लड़की अपने भाई के साले से प्यार करती थी। शक्रवार को वह अपनी 5 सहेलियों और एक बहन को साथ लेकर प्रेमी से मिलने के लिए पहुंची थीं। जहां युवती ने सहेलियों के सामने अपने प्यार का इजहार किया और युवक से शादी करने के सामने प्रस्ताव रखा। लेकिन लड़के ने विवाह करने से मना कर दिया और ज्यादा कुछ बात करके उनको वहीं पर छोड़कर चला गया।
सभी सहेलियों ने बारी-बारी खा लिया जहर
लड़के के जरिए शादी का इनकार सुनते ही सभी लड़िकयां दुखी होकर अपने गांव वापस आ गईं। युवक से प्रेम करने वाली युवती इतनी दुखी हुई कि उसने जहर खा लिया। जिसके बाद लड़की की सहेलियों ने उसे देखते ही सभी ने मिलकर बारी-बारी जहर खा लिया। फिर क्या था इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जिसमें से तीन की मौत हो गई, जबकि तीन का इलाज किया गया।
जहर खाने वाली सभी लड़कियां 15 साल से छोटी
पुलिस ने मृतक और अस्पताल में भर्ती लड़कियों की पहचान कर ली है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक लड़कियों से दो तो बहन हैं। वहीं जिन लड़कियों की मौत हो गई है उनमें से दो की उम्र 14 साल, जबकि एक की उम्र 15 साल है। वहीं जिन तीन का इलाज चल रहा है, उनकी उम्र 12 साल, 13 साल और साल वर्ष बताई जा रही है। यानि प्रेम के चलते जहर खाने वाली सभी सहेलियां नाबालिग हैं।