छह वर्षो के बाद शुक्रवार से बनमनखी- बिहारीगंज रेल सेवा फिर से बहाल हो जाएगी। इसके लिए रेल प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि बनमनखी से बिहारीगंज तक मीटरगेज रेल लाइन को ब्राडगेज में आमान परिवर्तन के लिए जनवरी 2016 में मेगा ब्लाक लिया गया था।
जिसके बाद वर्ष 2019 में बनमनखी से बीकोठी तक रेल सेवा बहाल कर दी गई थी। शुक्रवार दोपहर से बिहारीगंज तक रेल सफर का यात्री फिर से लुत्फ उठा सकेंगे। शुक्रवार को दोपहर बनमनखी से बीकोठी तक जाने वाली ट्रेन का बिहारीगंज तक विस्तार किया गया है। फिर शाम को बिहारीगंज से सहरसा तक ट्रेन जाएगी। रेल सेवा शुरू होने के बाद पूर्णिया जिला के अलावा मधेपुरा और सहरसा जिला के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।