सहरसा: जिले के बैजनाथपुर स्थित मनोहर उच्च विद्यालय के मैदान पर विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन उम्मीदवार के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
नेता प्रतिपक्ष ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में उन्होंने क्या कुछ कहा। सिलसिलेवार पढ़ें...
तेजस्वी यादव का संबोधन
यह चुनाव जीतना जरूरी है। विधानसभा चुनाव में हमलोगों को 1 करोड़ 56 लाख वोट मिला। एनडीए को 1 करोड़ 56 लाख 12 हजार मत मिले। वो भी बेईमानी से। जनता ने राजद को समर्थन दिया था। सरकार एक दिन में नहीं गिरती है। जड़ें हिलानी पड़ेंगी। इसके लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है।
विधानसभा में कहे थे मुकेश सहनी को आप रिचार्ज कूपन हैं। आज वो लालू जी विचारधारा की बात कर रहे हैं। जोड़ तोड़ कर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गयी।
विधानसभा चुनाव में हमलोग 10 लाख नौकरी की बात किये थे। भाजपा ने 19 लाख की बात करती थी। आज सिपाही में जो आगे है, उसकी बहाली नहीं हो रही है। जो पैकेट पहुंचा रहे हैं, उनकी बहाली हो रही है। लालू जी ने सामाजिक न्याय किया, हम आर्थिक न्याय करेंगे।
महंगाई को लेकर मोदी व भाजपा पर कसा तंज। बोले- पहले महगाई डायन थी आज वो बीजेपी वाले कि भौजाई लगती है।
अस्पताल में दवा नहीं डॉक्टर नहीं। गन्दगी पसरी है। न पढ़ाई न दवाई, न कमाई न सिंचाई है। हर चीज के लिए लोग बाहर जाते हैं।
भाजपा जदयू को गरिया रहे हैं। सरकार है कि यह सर्कस है। विधानसभा अध्यक्ष प्रकरण पर बोले।
स्पीकर का सम्मान नहीं है तो जनप्रतिनिधियों की कितनी इज्जत होगी इस सरकार में।
एक ही व्यक्ति को टिकट मिल सकता है। नाराजगी दूर कीजिए और मिलकर जिटाइये
अपना व्यवहार ठीक रखिये। यादव को इंजन बनना पड़ेगा तब गाड़ी बनेगी। सरकार बनानी है तो आपलोगों को ठीक से करना होगा।