पटना, कुमार रजत। राज्य में हत्या और चोरी की सबसे अधिक घटनाएं पटना में हो रहीं हैं। वहीं लूट के मामले में सारण जिला सबसे आगे है। पूर्णिया में सर्वाधिक दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि बैंक डकैती के मामले में मुजफ्फरपुर और वैशाली जिला सबसे कुख्यात है।
2.82 लाख संज्ञेय अपराध हुए दर्ज
बिहार पुलिस के अनुसार, वर्ष 2021 में पूरे राज्य में 2 लाख 82 हजार 67 अपराध संज्ञान में आए। इसमें पटना व नालंदा जिला को मिलाकर बने केंद्रीय रेंज में सबसे अधिक 44,222 आपराधिक घटनाएं हुई हैं। इसके बाद तिरहुत रेंज में 31,956 और मगध रेंज में 31,521 आपराधिक घटनाएं दर्ज की गईं। इससे पहले वर्ष 2019 में सर्वाधिक दो लाख 69 हजार 96 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं कोरोना से प्रभावित वर्ष 2020 में दो लाख 57 हजार 506 मामले संज्ञान में आए थे।
2021 में 2799 मर्डर
- जिला हत्या
- पटना 195
- मोतिहारी 155
- गया 129
- सारण 115
- वैशाली 113
2421 लूट राज्य भर में
- जिला लूट
- सारण 168
- पटना 165
- मधेपुरा 126
- मोतिहारी 123
- वैशाली 111
राज्य भर में हुईं 38,277 चोरी
- जिला चोरी
- पटना 7813
- मुजफ्फरपुर 2586
- मोतिहारी 1757
- गया 1676
- सारण 1595
2021 में दुष्कर्म 1439 केस
- जिला दुष्कर्म
- पूर्णिया 93
- मुजफ्फरपुर 85
- पटना 83
- कटिहार 74
- गया 69
2132 रोड लूट राज्य में
- जिला रोड लूट
- सारण 153
- पटना 136
- मोतिहारी 120
- मधेपुरा 115
- वैशाली 94
15 बैंक डकैती राज्य भर में
- जिला बैंक डकैती
- मुजफ्फरपुर 03
- वैशाली 02
- भागलपुर 02