न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने राज्य के 11 डीएम समेत 14 आईएएस अफसरों को प्रमोशन दिया हैं।
इसको लेकर बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई हैं।
खबर के अनुसार 14 अफसरों को अपर सचिव रैंक (कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड) में प्रोन्नति दी गई है। आपको बता दें की 2012 बैच के अधिकारियों को 1 जनवर 2021 से प्रोन्नति दी गई है। जबकि 2013 बैच के अफसरों को 1 जनवरी 2022 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गई है।
वर्ष 2012 बैच के अधिकारियों को अपर सचिव रैंक (कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड) में प्रोन्नति।
पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार, सहरसा के डीएम कौशल कुमार, मधुबनी के डीएम अमित कुमार, पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार, शेखपुरा की डीएम इनायत खान, बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा, सीतामढ़ी के डीएम सुनील कुमार यादव।
वर्ष 2013 बैच के आईएएस अफसर को अपर सचिव रैंक (कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड) में प्रोन्नति।
गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी, रोहतास के डीएम धर्मेन्द्र कुमार, सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव आनंद शर्मा, भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन, नालंदा के डीएम योगेन्द्र सिंह, पथ निर्माण की संयुक्त सचिव शैलजा शर्मा, कैमूर के डीएम नवदीप शुक्ला, श्रमायुक्त रंजिता।