22 नवंबर की देर शाम बिहरा थाना क्षेत्र स्थित मनोरमा पेट्रोल पंप सिहौल के प्रबंधक शोभाकांत लाभ व नीरज झा से हथियारबंद चार अपराधियों ने 4 लाख 67 हजार लूट की थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। लूट की रकम में 1 लाख 90 हजार रुपए की भी बरामदगी होगी। साफ ही हथियारों की भी जब्ती हुई है। गुरुवार को सदर थाना में एसपी लिपि सिंह ने कहा लूट मामले में 5 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। 24 नवंबर को उनको सूचना मिली की कुछ अपराधी प्रवृति के लोग स्थानीय हकपाड़ा, वार्ड-1 निवासी देवनंदन प्रसाद यादव के पुत्र अरुण यादव के मकान में इकट्ठे हुए है। जिसमें शातिर अपराधी अमित पासवान किराए पर रहता है। वे लोग मिलकर अपराधी की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर सदर डीएसपी संतोष कुमार, सदर अंचल इंस्पेक्टर आरके सिंह, बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा और सदर थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मकान की घेराबंदी की। पुलिस को देख सभी अपराधी घर की छत पर पहुंच गए। फिर पांचों अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के तरफ से भी पांच राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि दोनों तरफ की गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ। इसी क्रम में दूसरे कमरे में मौजूद गृह स्वामी ने मेन गेट खोल दिया। लेकिन एक अपराधी छत से कुदकर भाग गया। पर पुलिस ने छत पर चढ़कर चार अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा।
घटना में लाइनर का काम करने वाला भी हुआ गिरफ्तार
पुलिस गिरफ्त में स्थानीय झपड़ा टोला, वार्ड-31 निवासी अशोक शर्मा का पुत्र गंगा शर्मा और योगेंद्र शर्मा का पुत्र मोहन शर्मा के अलावे सौर बाजार थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी राजेन्द्र पासवान का पुत्र अमित पासवान एवं पूरब बाजार वार्ड-19 साहू गली निवासी मोहन शाह का पुत्र राहुल कुमार था। जिनकी निशानदेही पर उक्त घटना में लाइनर का काम करने वाले अपराधी बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल गांव निवासी संतोष झा के पुत्र रतन झा को गिरफ्तार किया गया।
बाकी पैसे अपराधियों ने खर्च कर दिए
पुलिस पकड़ में आए सभी अपराधी ने पूछताछ में रुपए छीनने की बात को कबूल किया। जिनकी निशानदेही पर उसके पास से लूटी गई राशि 4 लाख 67 हजार रुपए में से कुल 1 लाख 90 हजार रुपए की बरामदगी की गई। शेष रुपए उनके द्वारा खर्च कर दिए जाने की बात बताई गई है। लूट की घटना में प्रयुक्त 1 लाल रंग की बाइक, 3 पिस्टल, 1 कट्टा, 10 कारतूस, 7 खोखा और 7 मोबाइल बरामद किया गया है।
1 गंगा शर्मा के ऊपर कुल 10 मामले दर्ज है। सदर थाना काण्ड सं -860/1,0सदर थाना काण्ड सं-202/15 , सदर थाना काण्ड सं-1223/17 , सदर थाना काण्ड सं-1300/17 , सदर थाना काण्ड सं-521/18 , सदर थाना काण्ड सं-699/18 , सदर थाना काण्ड सं-981/18 , सदर थाना काण्ड सं-782/21 , सदर थाना काण्ड सं-884/21 , सदर थाना काण्ड सं-979/ )20 दर्ज है।
2. राहूल कुमार के ऊपर कुल 8 मामले दर्ज है। जिनमें सदर थाना काण्ड सं-68/17 , सदर थाना काण्ड सं-71/17 , सदर थाना काण्ड सं-72/12 , सोनवर्षा कचहरी थानाकाण्ड सं-3/12 , बनगांव थाना काण्ड सं-7/12 , रेल थाना काण्ड सं-01/12 , सदर थाना काण्ड सं-456/15 और सदर थाना काण्ड सं-452/15 दर्ज है।
3. मोहन शर्मा के ऊपर 5 मामले दर्ज है। जिनमें सदर थाना काण्ड सं-981/18 , सदर थाना काण्ड सं-1300/17 , सदर थाना काण्ड सं-782/21 , सदर थाना काण्ड सं-884/21 और सदर थाना काण्ड सं-823 /21 दर्ज है।
4.अमित पासवान के ऊपर कुल 18 मामले दर्ज है। जिनमें सदर थाना काण्ड सं-504/11 , सदर थाना काण्ड सं-79/10 , सदर थाना काण्ड सं-114/10 , सदर थाना काण्ड सं-316/08 , सदर थाना काण्ड सं-414/08 , सदर थाना काण्ड सं-15/15 , महिषी थाना काण्ड सं-99/08 , महिषी थाना काण्ड सं-100/08 , बिहरा थाना काण्ड सं-155/08 , बिहरा थाना काण्ड सं- 6/15 , बिहरा थाना काण्ड सं-08/15 , बिहरा थाना काण्ड सं-12/15 , सौरबाजार थाना काण्ड सं-320/08 , मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना काण्ड सं-77/08 , सुपौल जिले के सदर थाना काण्ड सं-243/08 , नवहट्टा थाना काण्ड सं-78/08 , मधेपुरा जिले के भर्राही थाना काण्ड सं-492/11 और सौरबाजार थाना काण्ड सं-623/17 दर्ज है।
5. रतन झा के ऊपर सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलवाहाट ओपी काण्ड सं-367/19 दर्ज है।