सहरसा में चुनावी बहस में कपड़ा व्यवसायी की बिहार पुलिस में सिपाही सुशील यादव से झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि संजय यादव ने कपड़ा व्यवसायी पर कुदाल से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी संजय फरार हो गया। चुनाव में किस प्रत्याशी की जीत होगी? इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जो बाद में मारपीट में बदल गया।
लाठी-डंडे से मारपीट के क्रम में आरोपी सुशील यादव ने दुकान के बगल में रखे कुदाल से कपड़ा व्यवसायी संजय यादव पर हमला कर दिया। इधर, जख्मी को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर स्थिति देखकर उसे तत्काल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने जख्मी को सहरसा के एक निजी नर्सिंग में भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थित गंभीर है।
जख्मी के पिता ने गाली-गलौज और लूटपाट का दिया आवेदन
वहीं, घटना के बाद जख्मी युवक के पिता भूपलाल यादव ने थाना में आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी सुशील यादव मनबढू है। वह शुक्रवार को अपने सहयोगी सुनील यादव, संतोष यादव, गजेन्द्र यादव और पवन यादव के साथ कपड़े की दुकान पर आया। गाली-गलौज और लूटपाट करने लगा। विरोध करने पर उसने कुदाल से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इधर, आवेदन प्राप्त होने के बाद थानाध्यक्ष ने शनिवार को छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दुर्गा पूजा में छुट्टी लेकर घर आया था सुशील
थानाध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि आरोपी सुशील यादव नालंदा जिले में बिहार पुलिस में सिपाही है। दुर्गा पूजा में वह छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार की रात 10 बजे की करीब वह घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। इधर, पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा जाएगा।