न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अतिवृष्टि के कारण जलजमाव की समस्या झेल रहे 11 जिलों के किसानों को बिहार सरकार आर्थिक मदद देगी।
इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।
खबर के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सन्दर्भ में मंगलवार को 11 जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है की तीन दिनों के अंदर फसल क्षति का आकलन करें। साथ ही साथ इसकी रिपोट सम्बंधित विभाग को जल्द से जल्द दें।
आपको बता दें की भारी बारिश के कारण बिहार के नवादा, नालंदा, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी , शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सारण जिले के किसानों की फसल बर्बाद हो गई हैं। सरकार इन्ही जिले के किसानों को आर्थिक मदद देगी।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों एवं पुलों के साथ-साथ अन्य क्षति की भी रिपोर्ट भी जल्द से जल्द तैयार करें। बाढ़ के दौरान जो सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैैं उसकी शीघ्र मरम्मत कराएं। सभी जिलाधिकारी आपदा प्रबंधन, कृषि तथा पशु एवम मत्स्य संसाधन विभाग के निरंतर संपर्क में रहें।