विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या:मधेपुरा में 3 बच्चों की मां को रस्सी से गला दबाकर मार डाला; पति और ससुराल वाले बच्चों के साथ फरार
मधेपुरा के आलमनगर में एक विवाहिता की रस्सी से फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। मौत के घाट उतारने के बाद ससुराल वाले और पति मौके से फरार हैं। घटना खापुर के पचभिरा गांव की है। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी भीम राय की पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है।
मायके वालों को खबर गई करंट से हुई है मौत
मृतक के मायके वालों को आस-पड़ोस के लोगों ने बेटी की मौत की सूचना दी। भीम राय ने बताया कि हमलोगों को करंट से गुड़िया की मौत की खबर आई थी। इसके बाद जब हमलोग पचभिरा पहुंचे तो घर में गुड़िया को मृत देखा। उसके गले में रस्सी के गहरे निशान थे। यानि, मेरी बेटी की फंदा लगाकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को नीचे रख दिया गया है।
17 साल पहले हुई थी सीकेंद्र मंडल से शादी
गुड़िया की शादी 17 साल पहले शत्रुघ्न मंडल के पुत्र सीकेंद्र मंडल के साथ हुई थी। शादी के बाद गुड़िया को दो बेटी और 1 बेटा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर में कलह हो रहा था। किसी बात को लेकर रोज घर में लड़ाई-झगड़ा होता था। इधर, गुड़िया की हत्या के बाद ससुराल वालों के साथ पति अपने बच्चों को लेकर फरार है। मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। मृतक के पति और ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।