सहरसा। थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के समीप रविवार की रात एक चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सौरबाजार निवासी चंदेश्वरी शर्मा (50) अपनी मोटरसाइकिल से अपने ससुराल दान चकला से सौरबाजार आ रहे थे। इसी दौरान सौरबाजार-समदा मुख्य मार्ग के महेशपुर गांव के समीप एक चार पहिया वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को सीएचसी सौरबाजार में भर्ती कराया गया, किंतु इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। उधर, मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। पत्नी एवं अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आर्मस एक्ट के आरोपी गिरफ्तार
सौरबाजार (सहरसा) संवाद सूत्र
थाना क्षेत्र के दमगढी गांव में रविवार की रात पुलिस ने छापामारी कर आर्मस एक्ट मामले के नामजद अभियुक्त दमगढी निवासी सुमीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया। उक्त जानकारी सौरबाजार पुलिस ने दी। महिला दिवस पर दिया प्रस्सति पत्र
सौरबाजार (सहरसा) संवाद सूत्र
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सौरबाजार में सोमवार को अन्तराष्टीय महिला दिवस के अवसर पर अच्छे कार्य करने वाले कर्मियों को अस्पताल प्रषासन ने प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां प्रियरंजन भाष्कर ने बताया कि बिते एक वर्ष एवं कोरोना काल के समय अच्छे कार्य करने वाले दस महिलाओं को प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक परिक्षीत कुमार, लेखापाल नीरज कुमार सिंह, अजय कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। विभित्र विद्यालयों में निकाली गई प्रभात फेरी
सौरबाजार (सहरसा) संवाद सूत्र
प्रखंड के विभित्र विद्यालयों में सोमवार को विषेष नामाकंन अभियान को लेकर सुबह आठ बजे प्रभात फेरी निकालकर लोगो को जागरूक किया गया। प्रखंड संसाधन केन्द्र सौरबाजार में बीडीओ सोनिया ढनढनिया, बीईओ संजय कुमार समेत सभी संकूल समन्वयक ने प्रभात फेरी निकाली। इसके आलावा प्रखंड के विभित्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक के देखरेख में प्रभात फेरी निकाली गई।