मधेपुरा। प्रखंड की गमैल पंचायत वार्ड संख्या छह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 18 वर्षीय युवक का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश गहराने लगा है। आक्रोशित लोगों ने गमैल- उदाकिशुनगंज पथ पर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, गैना दास टोला के समीप बांस- बल्ला लगाकर हंगामा किया। सूचना पर बीडीओ प्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष अरुण कुमार पुलिस बलों के साथ स्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। बताया गया कि बीते 21 मार्च को उक्त टोला में भगैत का आयोजन चल रहा था। 23 मार्च की रात्रि प्रकाश मंडल का पुत्र पप्पू कुमार (18) घर के पास ही भगैत देखने आया था। इसके बाद वह लौटकर घर वापस नहीं आया। स्वजनों ने परेशान होकर 24 मार्च को अपने रिश्तेदारों के घर ढूंढने निकले। काफी खोजबीन के बाद पप्पू का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना बिहारीगंज थाना में दी गई। पुलिस मामलें की छानबीन कर रही थी। इधर शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने सात बजे सुबह से नौ बजे सुबह तक सड़क जाम कर दिया। जाम स्थल पर मुखिया महबूब आलम, जिला परिषद प्रतिनिधि अतुल सिंह, जाप प्रखंड अध्यक्ष अनिल बंधु, पूर्व मुखिया तोताराम कामती व अन्य गणमान्य लोग आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास कर जाम हटाया गया। इसके बाद काली मंदिर के प्रागंण में बीडीओ और थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर घटना का उद्देश्य जल्द करने का आश्वासन दिया। कोट मामले की जांच की जा रही है। इस मामलें में कई संदिग्ध से पूछताछ की गई है। वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -अरुण कुमार, थानाध्यक्ष, बिहारीगंज (मधेपुरा)
MADHEPURA NEWS:तीन दिनों बाद भी नहीं मिला युवक का सुराग