न्यूज डेस्क: बिहार के पूर्वी चंपारण जिला से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक होली और शब-ए-बारात को लेकर डीएम एव अन्य अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में डीएम ने कहा कि होली के दिन अश्लील गाने एवं डीजे पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।
उन्होंने कहा की अगर कोई व्यक्ति अश्लील गाने एवं डीजे बजाता हैं तो डीजे मालिकों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया किये। साथ ही साथ उन्होंने पर्व के दौरान छोटी-छोटी घटनाओं पर विशेष नजर रखने की भी बात कहीं।
बिहार में ऐसे तो शराबबंदी हैं। लेकिन शरारती तत्वों द्वारा नशे का सेवन कर आवंचित हरकत करने की संभावना है।
बता दें की डीएम ने सभी बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष को शांति समिति की बैठक कर दिशा निर्देश भी दिए हैं। साथ ही साथ होलिका दहन स्थल से संबंधि जगहों पर विशेष नजर बनाये रखने को कहा गया हैं।