न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया को बड़ा अधिकार दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य अब ग्राम पंचायत के माध्यम से कराई जाएगी। पहले ये अधिकार मुखिया के पास नहीं था।
खबर के मुताबिक बिहार के पंचायती राज विभाग द्वारा राज्य में 1435 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई हैं। यह निर्माण कार्य अब मुखिया के द्वारा कराया जायेगा। पहले ये कार्य स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा कराया जाता था।
बता दें की सोमवार को पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर दो अरब 52 करोड़ 18 लाख की राशि आवंटित की गई हैं।
वहीं मुखिया और पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय को लेकर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है की बहुत जल्द पंचायत जनप्रतिनिधियों को विभागीय मुख्यालय से सीधे उनके खाते में मानदेय भेजा जायेगा। इसको लेकर तैयारी कर चल रही हैं।