न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में पेप्सी एंड कोको का निवेश आया है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। बहुत जल्द यहां फैक्ट्री बनने का कार्य शुरू हो जाएगा।
खबर के अनुसार बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की बिहार के बेगूसराय में पांच सौ करोड़ की लागत से पेप्सी एंड कोको की फैक्ट्री लगने वाली है। इसको लेकर जमीन उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा है की इस फैक्ट्री को लगाने के लिए कंपनी को 55 एकड़ जमीन दी गई है। इसपर फैक्ट्री लगाया जायेगा।
वहीं इस कंपनी के बन जानें से कंपनी के बाहर 1.5 हजार लोगों को भी रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा की आने वाले समय में और भी कई कंपनियों का निवेश बिहार में होगा। बता दें की शाहनवाज हुसैन को कुछ दिन पहले ही बिहार का उद्योग मंत्री बनाया गया हैं।