न्यूज डेस्क: बिहार के पटना शहर के बाद बिहार के अररिया में राज्य का दूसरा चिड़ियाखाना बनने जा रहा हैं। इसको लेकर सरकार के जानकारी दी हैं। खबर के मुताबिक वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बताया है की अररिया में पटना जैसा ही एक चिड़ियाघर बनाया जायेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक यह चिड़ियाघर अररिया जिला के रानीगंज में बनेगा। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताया है की यह चिड़ियाघर 89 एकड़ भूमि पर फैला होगा। साथ ही साथ यहां के 10 एकड़ भूमि में बंदर घर भी बनाया जायेगा।
बता दें की वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के 737.75 करोड रुपये के बजटीय मांग पर चर्चा के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री ने इसकी घोषणा की हैं। बहुत जल्द अररिया जिला के रानीगंज में चिड़ियाघर का निर्माण कार्य किया जायेगा।
इस निर्माण कार्य से यहां के आस-पास के लोगों को भी बहुत फायदा होगा। साथ ही साथ इन इलाकों में रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। आपको बता दें की पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान के बाद रानीगंज में बिहार का दूसरा चिड़ियाघर बनेगा।