खगडिया 21.3.2021
कन्वेंशन में किरण देव यादव दूसरी बार चुने गये प्रदेश अध्यक्ष
एक मई मजदूर दिवस पर सीएम का ममता संघ करेगी घेराव - किरण देव यादव
ममता कार्यकर्ता को सरकारी सेवक घोषित करने, न्यूनतम मजदूरी के साथ 21 हजार रुपये वेतन देने के सवाल को लेकर एक मई मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का घेराव किया जायेगा,
उक्त बातें बिहार प्रदेश आशा ममता फेसीलेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने रेडक्रॉस सभागार में आयोजित ममता संघ के स्टेट कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कहा !
कन्वेंशन की अध्यक्षता जयमाला देवी तथा मंच संचालन रेणु देवी ने किया!
कन्वेंशन में दो सौ प्रतिनिधि भाग लिया!
कन्वेंशन को संबोधित करते हुए अंबेदकर जनसत्याग्रह आंदोलन के चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ममता को डॉ अंबेदकर के बताये रास्ते पर चलकर समस्या समाधान हेतु संविधान के साथ संघर्ष तेज करने की जरूरत पर बल दिया!
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता देवी, सचिव निर्मल देवी, कोषाध्यक्ष राधिका देवी, सह सचिव बेबी देवी, ममता देवी, आशा सिंहा, संगीता देवी, अंजू देवी, आदि ने ममता के समस्या को रेखांकित कर एकजुट व संगठित होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया!
कन्वेंशन को मुखिया गुड्डू ठाकुर, छात्र नेता आनंद राज, मजदूर नेता धर्मेंद्र कुमार, टुनटुन शर्मा ने अभिनंदन करते हुए उदगार व्यक्त किया!
कन्वेंशन में सर्वसम्मति से किरण देव यादव को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, तथा 21 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया!
कन्वेंशन में जिले वीणा गुप्ता, रानी, बबीता, प्रेमीला, मधु, रेणु, मीरा, मंजू, मीना, रंजू, आदि ने सक्रिय भाग लिया!