न्यूज डेस्क: बिहार में अपराध करने वाले लोगों के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चक्र एप तैयार किया जा रहा हैं। इस एप के द्वारा पुलिस प्रशासन के साथ साथ बिहार के आम लोग भी ऑनलाइन के द्वारा अपराधियों की पूरी डिटेल्स जान सकते हैं।
खबर के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले को आदेश दिया हैं की वो अपराधियों की डेटा तैयार करें। इस डेटा को चक्र एप पर अपलोड किया जायेगा। इसमें अपराधियों के पूरी रिकॉड मौजूद होगी। बहुत जल्द ये एप बनकर तैयार हो जायेगा।
इस एप के द्वारा आप जान सकते हैं की कोई अपराधी किस कांड में कितनी बार जेल गया हैं तथा उसे किस जुर्म के लिए कितने सालो की सजा हुई हैं।
इससे पुलिस को भी अपराधियों को ट्रेक करने आसानी होगी और आम लोगों को भी सही जानकारी मिलेगी।
बता दें की एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने कहा है की सभी जिले के अपराधियों का डाटा अपलोड करने का काम किया जा रहा हैं। बहुत जल्द अपराधियों का पूरा डिटेल्स ऑनलाइन किया जायेगा। इसकी तैयारी तेजी के साथ की जा रही हैं।