न्यूज डेस्क: बिहार के पटना जिले से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पंचायत चुनाव से पहले पटना जिले में 11 मुखिया पर बड़ी कारवाई की गई हैं। सरकार के इस एक्शन से सभी पंचायतों में हड़कंप मच गया हैं।
खबर के मुताबिक सरकारी राशि के गबन एवं गड़बड़ी में पटना जिले के 11 मुखिया दोषी पाए गए हैं। इन मुखिया पर कारवाई शुरू हो चुकी हैं। बता दें की ये मुखिया इस बार बिहार पंचायत चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि इसका अंतिम निर्णय जिलाधिकारी को लेना है।
पटना जिले में 11 मुखिया के साथ साथ 52 वार्ड सदस्यों पर भी गंभीर आरोप हैं। इन सभी पर कारवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा था की जिस पंचायत में नल-जल योजना का काम पूरा नहीं हुआ हैं उस पंचायत के मुखिया को पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक लगा दिया जायेगा।