Bihar Board Class 12 Result 2021 updates: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां से डायरेक्ट करें चेक
बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in,
bsebssresult.com और biharboardonline.bihar.gov.in
मीडिया खबरों के अनुसार की मानें तो बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा आज या कल की जा सकती है।
Bihar Board 12th Result 2021 बिहार विद्यालयी शिक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा वर्ष 2020-21 की कक्षा 12 के लगभग 13 लाख परीक्षार्थियों के लिए 1 से 13 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा जल्द ही की जानी है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स जल्द ही अपने नतीजे चेक कर पाएंगे। बिहार विद्यालयी शिक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा वर्ष 2020-21 की कक्षा 12 के लगभग 13 लाख परीक्षार्थियों के लिए 1 से 13 मार्च तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की जानी है। मीडिया खबरों की मानें तो बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा आज, 25 मार्च को या कल, 26 मार्च को की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के बाद रिजल्ट तैयार किये जा चुके हैं और बिहार बोर्ड टॉपर्स के वेरीफिकेशन की प्रकिया चल रही है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2021 को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है, इसलिए बिहार इंटर रिजल्ट 2021 की घोषणा का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
बिहार बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा ऑनलाइन मोड मे की जानी है। परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किये जाने वाले बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 लिंक के माध्यम से अपने नतीजे और स्कोर कार्ड देख पाएंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड के अन्य वेबसाइट, onlinebseb.in या bsebssresult.com पर भी बीएसईबी इंटर रिजल्ट 2021 से सम्बन्धित अपडेट ले पाएंगे और अपने अंक ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।
Bihar Board 10th, 12th Result 2021 Date Live Updates: रिजल्ट जारी होने पर इन स्टेप्स से देख पाएंगे रिजल्ट
स्टेप्स 1: biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप्स 2: बीएसईबी बोर्ड 10 वीं परिणाम 2021 की जांच के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप्स 3: अपेक्षित जानकारी जमा करें।
स्टेप्स 4: आपका बिहार बोर्ड 10 वीं परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
स्टेप्स 5: पीडीएफ डाउनलोड करें / बीएसईबी परिणाम 2021 का प्रिंटआउट लें।