डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम का इंतजार
गांव में सुबह-सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम में भेजने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि पहले डॉग स्कॉयड और फोरेंसिक टीम को बुलाया जाए ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके। पुलिस ने बताया कि बिना लूटपाट के ही हत्या हुई है। ऐसे में दुश्मनी में हत्या की आशंका है। फिलहाल इसका खुलासा जांच के बाद ही संभव हो पाएगा।
कनपटी में मारी गई है नीरज को गोली
स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे नीरज घर से 1 किमी दूर अपने मक्के के खेत पर गया था। पटवन कराने के लिए उसके साथ एक मजदूर भी गया था। खेत पर पम्पिंग सेट चालू करवाकर वह अपनी स्कूटी से 11 बजे के घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उसकी कनपटी में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Koshi Live Madhepura
मधेपुरा में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह स्कूटी के बगल में उसकी लाश बरामद हुई है। घटना कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन गोठ गांव की है। सुबह स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार सिंह (35 साल) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने खेत में एक मजदूर के साथ पटवन के लिए गया था। उसकी पत्नी और एक बेटी पूर्णिया में रहते हैं।
घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।