कोशी लाइव डेस्क:
छपरा : सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी 35 वर्षीय शैलेश पांडेय ने अपनी तीन माह की बच्ची की हत्या कर गिरफ्तार होने के बाद थाने के हाजत में फांसी लगाकर जान दे दी। थाने के हाजत में शैलेश पांडे की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही सारण क्षेत्र के डीआइजी मनु महाराज एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार अवतार नगर थाने पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौजमपुर गांव निवासी शैलेश पांडेय नशे की हालत में सोमवार को अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसी बीच नशे की हालत में ही उसने अपनी तीन माह की बच्ची को पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में अवतार नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को शैलेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर हाजत में बंद कर दिया। बताया जाता है कि ठंड के मौसम को देखते हुए उसके पास ओढ़ने के लिए कंबल था। शैलेश पांडे ने देर शाम में कंबल से हाजत में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
बंदी ने कैसे ली अपनी जान? जांच शुरू
इस बात की जानकारी होते हुए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अधिकारी अवतार नगर पहुंचे। इस संबंध में पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि हाजत में फांसी लगाकर बंद कैदी ने कैसे जान दी है? इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में डीआइजी मनु महाराज ने बताया कि हाजत में फांसी लगाकर जान देने की घटना बहुत बड़ी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हाजत के पास प्रहरी की ड्यूटी थी या नहीं? अगर ड्यूटी थी तो प्रहरी कहां था? इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी पदाधिकारी व पुलिस कर्मी दोषी पाए जाएंगे उनके विरूद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Translate
Followers
MGID
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें।
Email: koshilivenews@gmail.com