मधेपुरा। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव वार्ड संख्या नौ में शनिवार की रात विधवा सरस्वती देवी (45) हत्याकांड मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी विधवा के देवर उमेश मंडल के शिकायत पर आवेदन पर दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है कि उसके भाभी की हत्या जमीन विवाद के कारण कर दी गई है। आरोप है कि विधवा की संपत्ति हड़पने की नियत से हत्या की गई है। प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि नामजद आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बहरहाल सभी नामजद फरार बताएं जा रहे हैं। गौरतलब हो कि शनिवार की रात उक्त गांव के दिवंगत शंभू मंडल की पत्नी सरस्वती देवी (45) की हत्या गोली मारकर कर दी गई । हत्या के बाद के दिन वजह सामने नहीं आ पाया था। वैसे पहले से अंदाजा लगाया जा रहा था कि आपसी विवाद में जमीन को लेकर झगड़े में महिला की हत्या की गई। महिला का एक पुत्र मंदबुद्धि बताया जा रहा है। दूसरा पुत्र बाहर के प्रदेश में मजदूरी करने गया हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात महिला अपने घर में सोई हुई थी। वारदात शनिवार की रात करीब दस बजे का बताया जा रहा है। जहां महिला को गोली मारी गई। गोली की आवाज सुनकर बगल के घर वाले जगे। बगल के लोग अपराधियों के भय की वजह से कुछ देर बाद महिला के करीब पहुंचें। तब तक बदमाश भाग चुका था। लोगों ने महिला को खून से लथपथ पाया। जहां आनन-फानन में लोगों ने महिला को उदाकिशुनगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला के गंभीर अवस्था को देखतें हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि हत्या की घटना बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्वजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कोशी लाइव: