खगड़िया। खगड़िया पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। सूचना पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान दो कुख्यातों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अमितेष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई के दौरान यह सफलता हाथ लगी। गिरफ्तार राजहंस उर्फ चिप्पा सिंह मानसी के धर्मचक व बमबम यादव एकनियां का रहने वाला है। दोनों के पास से दो देसी कट्टा, आठ जिदा कारतूस, चोरी की बाइक व कई लीटर शराब बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार बाइक चोरी व अन्य घटनाओं को लेकर मानसी थानाध्यक्ष को टास्क दिया गया था। टीम में शामिल अधीनस्थों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार राजहंष पर अकेले मानसी थाना में कांड संख्या 205-17, 206-17, 161-2019 व 97-2020 दर्ज है। जो संगीन धाराओं का केस है। इसी तरह बमबम यादव के खिलाफ मानसी थाना कांड संख्या 07-2018, 230-20 व बेगूसराय के साहेबपुर थाना में 405-15 केस दर्ज है। जो संगीन मामलों का है। उसपर अन्य थानों में दर्ज मामलों का पता किया जा रहा है। ''हाल के दिनों में पुलिस को बड़ी सफलताएं हाथ लगी है। कानून को हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। फरारी व अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सभी थाना व ओपी अध्यक्षों को टास्क दिया गया है।
अमितेष कुमार, एसपी,
खगड़िया। दुकान में लगी आग
संवाद सहयोगी, खगड़िया: गंगौर ओपी अंतर्गत जलकौड़ा के अर्पण वस्त्रालय में आग लगने की खबर है। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। दुकान संचालक उमेश दास ने बताया कि आगजनी की घटना में आठ लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि बिजली की शॉट सर्किट से आग लगी। इस बाबत गंगौर ओपी पुलिस को सूचना दी गई है।