किसी भी लव स्टोरी का अंजाम ऐसा होगा किसी ने नहीं सोचा होगा। पत्नी के मायके जाने का गम इंजीनियर पति बर्दाश्त नहीं कर पाया। उसने बार-बार पत्नी को फोन कर घर वापस आने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ। लेकिन, जब वह नहीं आई तो उसने फंदे से लटक कर अपनी जीवनलीला खत्म कर दी। घटना कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र की बैगना शांति नगर में हुई। युवक की आत्महत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि अजय कुमार (25) की पत्नी मायके गई थी। वह बार-बार अपनी पत्नी को घर आने के कहता था। इसी बात को लेकर रविवार रात में दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी चल रही है। मामले में UD केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
15 दिन पहले मायके गई थी पत्नी
परिजनों के अनुसार अजय पेशे इंजीनियर था। वह कटिहार में ही एक निजी कंपनी काम करता था। 1 साल पहले अजय कुमार की लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होते रहता था। करीब 15 दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और पत्नी ड्राइवर टोला स्थित अपने मायके चली गई।
पिता नाइट ड्यूटी पर गए थे
अजय मूल रूप से मधेपुरा जिला का रहने वाला था। उसकी मां, भाई और बहन मधेपुरा में रहते हैं। वे कटिहार में ही रहते हैं। रविवार रात अजय के पिता भेड़िया रहिका स्थित वायुसेना के रडार स्टेशन पर नाइट ड्यूटी (गार्ड) करने गए थे। सोमवार सुबह जब के काम वापस घर लौटे तो अजय को फंदे से लटका हुआ पाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।