बेगूसराय। शनिवार की अलसुबह मंझौल ओपी क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मंझौल ओपी क्षेत्र के सिवरी बोल्डर घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी के पानी में अर्द्धनग्नवस्था में पाया गया। सुबह-सुबह स्थानीय किसानों ने खेत जाने के जाने के क्रम उक्त शव को देखा। जिसके कुछ देर बाद ही यह खबर कानों- कान आग की तरह फैल गयी और लोगों ने इसकी सूचना मंझौल ओपी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मंझौल सहायक थाना के थानेदार अजित कुमार दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच में जुट गई। बताते चलें कि शव को घसीट कर पानी में फेंके जाने के निशान भी दिख रहे थे। जहां से खून से सनी हुई अवस्था में शव को पानी से बाहर निकाला गया। कागजी प्रक्रिया के उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं शव के सिर पर गोलियों के तीन निशान पाए गए हैं। देर रात अनजान गाड़ी की दिखी थी आवाजाही :
शनिवार देर रात कई अनजान चार पहिया वाहन की आवाजाही दिख रही थी। दूसरे तरफ शव की हालत देखकर कहीं अन्यत्र हत्या कर यहां फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। देर शाम तक बरामद शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। विगत महीनों में ओपी क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की यह दूसरी घटना है, मालूम हो कि बीते साल बाढ़ के पानी में अज्ञात महिला का शव भी मिला था। क्षेत्र में दूसरी अज्ञात शव मिलने से लोगों में तरह तरह की चर्चा की जा रही है।
कहते हैं ओपीअध्यक्ष : ओपीअध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। गोली मार कर हत्या किए जाने व शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंके जाने का मामला प्रतीत होता है। शव की पहचान के लिए आसपास के थाना व जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है।