कोशी लाइव/सुपौल में मुखिया पुत्र पर पलटा ट्रैक्टर:पंचायत भवन में मिट्टी भरवा रहे मुखिया पुत्र पर पलट गया ट्रैक्टर, JCB से निकाला गया लेकिन बचा नहीं
सुपौल के भीमपुर में पंचायत भवन में मिट्टी भरवाने के दौरान जीवछपुर के मुखिया पुत्र पर ट्रैक्टर पलट गया। JCB की मदद से उसे निकाला गया, लेकिन वह बच नहीं सका। ट्रॉली के अंदर दबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय मुखिया सुनीता देवी के पुत्र नीतीश कुमार (18 साल) के रूप में की गई है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना में रहकर करता था पढ़ाई
नीतीश पटना में रहकर BA के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। लॉकडाउन में वह घर आ गया था। फिलहाल वह यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा था। मौत के बाद लोगों का हुजूम घर पर उमड़ पड़ा। हंसमुंख होने के साथ व्यवहारकुशल नीतीश की अंतिम यात्रा देखने दूर-दूर से लोग आए।
मिट्टी भरवा रहा था नीतीश
जीवछपुर स्थित पंचायत भवन में वह देर रात मिट्टी भरवा रहा था। मिट्टी भराई और लेबलिंग का काम करवा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। आननफानन में वहां काम कर रहे मजदूरों ने बगल में JCB से काम करा रहे लोगों से तुरंत जाकर मदद मांगी। जब तक JCB आती तब तक नीतीश की मिट्टी के अंदर दबने से जान जा चुकी थी। उसी हालत में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थम नहीं रहे हैं आंसू
पुत्र के इस तरह से चले जाने से पिता गांव के पूर्व मुखिया रमेश कुमार के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। वह उसे याद कर रोए जा रहे हैं। पांच भाइयों में वह तीसरे नंबर पर था। नीतीश के यूं चले जाने से जीवछपुर में मातम का माहौल है।