अष्टयाम यज्ञ को लेकर पड़वा में निकाली गई कलश यात्रा
मुरलीगंज। प्रखंड क्षेत्र स्थित पड़वा नवटोल पंचायत के श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण पड़वा में श्री श्री 108 राम संघकीर्तन यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। ईस कलश शोभायात्रा में 108 कुमारी कन्याएं कलश में जल भरने के लिए लगभग दो किलोमीटर दूर चलकर सुरसुर नदी के बलुवाहाघाट में पहुंची। वहां विधी विधान व मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। वही भाड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जयघोष के साथ कलश में जल भर कर गांव की परिक्रमा करते हुए कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पारंपरिक पूजा पाठ के साथ कलश स्थापित किया गया। इस शोभायात्रा में सैकड़ों घुड़सवार,बच्चे,महिलाएं,बुजुर्ग सभी ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया मोके पर श्री राम भक्त कार्यकर्ता ने बताया कि अष्टयाम यज्ञ के साथ-साथ ,जप,रामायण पाठ एवं हवन हुआ। इस शोभायात्रा
में कई गणमान्य लोग भी भाग लिए इस शोभा यात्रा में शामिल हुए लोग काफी उत्सुक दिखे। मौके पर इस कार्यक्रम में उपस्थित श्री राम भक्त कार्यकर्ताओं कोषाध्यक्ष समाजसेवी मनोज मंडल, अध्यक्ष डॉ पुरुषोत्तम मंडल, उपाध्यक्ष डॉ अजय मंडल, सचिव वीरेंद्र मंडल,सरपंच धीरेंद्र कुमार उर्फ चंदेव मंडल, पूर्व मुखिया जीवछ मंडल,बोआ मंडल,उत्तिष्ठ भारत प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार आनंद, अंकुर मंडल, मिठू मोदी, शशांक शेखर, ई० राहुल मंडल,बंटी मंडल, सम्राट,लोकेश मंडल, विकास,मिथुन मंडल , नवीन मोदी,रुपेश , राजकुमार, टुनटुन, सनोज,अजीत जी,संतोष, ललन, बौआ मंडल, सनोज,नंदलाल,बुटन, अभिषेक,दयानंद, गजेंद्र,एवं समस्त ग्रामवासी।