सहरसा:भारतीय जनता युवा मोर्चा सहरसा
स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सहरसा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में सैंकड़ो मोटरसाइकिल के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सहरसा सर्किट हाउस निकल कर शंकर चौक होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक मैं संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा विधायक आलोक रंजन ,जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह और पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर शोभा यात्रा को रवाना किया / अलोक रंजन ने कहा कि बिहार में आज स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने का समय आ गया है। विवेकानंद ने कहा था हर कार्य को हमेशा तीन अवस्थाओं से गुजरना होता है। उपहास, विरोध और स्वीकृति।
भाजयुमो जिला अदयक्ष मनीष कुमार ने कहा स्वामी विवेकानंद की कही बातें सभी सत्य प्रमाण होती हैं। 12 जनवरी यानि मंगलवार को हम स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर उनको याद तो करते हैं परन्तु मुझे लगता है सारा साल ही उनका जन्म दिवस मनाते हैं। उनकी कही बातों को अनुभव करते है। क्योंकि जीवन की कई बातें समय के अनुसार उनकी कहनी, कथनी करनी से जुड़ी है। जैसे उनका यह भी कहना था कि विश्व एक विशाल व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं। आज जो कोरोना के समय सबकी मनोस्थिति है अगर हम स्वामी विवेकानंद जी को पढ़ लें, उनकी बातों का अनुसरण कर लें या समझने की भी कोशिश करें तो हमारी सबकी मनोस्थिति काफी सम्भल सकती है। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी स्वामी विवेकानंद के जन्मादिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 1863 में इसी दिन 12 जनवरी को कोलकाता के एक साधारण परिवार में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। अध्यात्म के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देख, देश-विदेश के युवाओं का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ। स्वामी विवेकानंद ने तेजस्वी वाणी और अपने प्रभाव से विदेशों में भी भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का डंका बजाया है ।
जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा स्वामी विवेकानंद जब रामकृष्ण परमहंस से मिले तो उन्होंने सबसे अहम सवाल किया 'क्या आपने ईश्वर को देखा है?' इस पर परमहंस ने जवाब दिया- 'हां मैंने देखा है, मैं भगवान को उतना ही साफ देख रहा हूं, जितना कि तुम्हें देख सकता हूं, फर्क सिर्फ इतना है कि मैं उन्हें तुमसे ज्यादा गहराई से महसूस कर सकता हूं'।
मीडिया प्रभारी अमित आनंद ने कहा , 'उठो, जागो, तब तक मत रुको जब तक आप लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाते। वीर भिक्षु स्वामी विवेकानंद के शब्दों को आज भी युवाओं को नई गति देनी चाहिए। इस महान दार्शनिक के जन्मदिन पर मैं अपनी ईमानदारी से सम्मान और राष्ट्रीय युवा दिवस के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं।'
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव जी, डॉ शशि शेखर सम्राट, क्षेत्रीय पदाधिकारी गिरीश चंद्र ठाकुर, अभिषेक वर्धन,नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, कार्यक्रम प्रभारी सिंकू सिन्हा, महामंत्री प्रशांत सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, संतोष गुप्ता,मीडिया प्रभारी अमित आनंद,अतुल पराशर, गोविंद पटेल,रतन दुबे, राहुल सिंह, शक्ति गुप्ता, निरंजन कुमार मंडल अध्यक्ष बिपिन कुशवाहा, प्रिंस सिंह, रौशन पटेल,अभिमन्यु सिंह, संतोष सुमन, अंजनी चौधरी, समर सिंह, धनंजय झा ,गोपाल शर्मा,जितेंद्र सिंह बघेल एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मोजूद रहे /