न्यूज डेस्क: बिहार में डीजल ऑटो चलाने को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बिहार सरकार डीजल ऑटो को बंद करने जा रही हैं। इसके लिए बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी हैं।
खबर के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में 30 सितंबर 2021 की मध्य रात्रि से डीजल ऑटो का परिचालन बंद हो जायेगा। इसके बाद डीजल ऑटो चलाने वाले लोगों पर कारवाई की जाएगी और ऑटो मालिकों पर जुर्माना लगाया जायेगा।
बता दें की इससे पहले बिहार कैबिनेट ने पटना नगर निगम में 31 जनवरी तथा 31 मार्च 2021 की मध्य रात्रि तक ही डीजल ऑटो चलाने का फैसला लिया गया था।
आपको बता दें की पटना नगर निगम, दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ नगर परिषद क्षेत्र में अब 30 सितंबर, 2021 से सीएनजी आधारित ऑटो चलाये जाएंगे। इसके लिए सभी डीजल और पुराने पेट्रोल ऑटो को सीएनजी में बदलाव किया जा रहा हैं।