कटिहार। बारसोई- राधिकापुर रेलखंड पर बारसोई स्टेशन से सटे धचना हॉल्ट के करीब बुधवार सुबह रेल ट्रैक के किनारे से एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान धचना डाक्टर टोला निवासी मु. शमीम के पुत्र मु. अजमत के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बारसोई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया हे। इस संबंध में मृतक की मां अजमेरी खातून के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुंबई में रहकर करता था मजदूरी
जानकारी के अनुसार मु. अजमत मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। तीन-चार दिन पहले ही वह अपने घर लौटा था।
हर बिंदू पर जांच कर रही पुलिस
बारसोई थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। दरअसल, युवक मुंबई में रहकर काम-काज करता था, इस कारण यहां पर वह किन लोगों के करीबी था, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही आखिरी बार उसने किससे फोन पर बात की थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है।