न्यूज डेस्क: बिहार में बाइक, कार या किसी भी प्रकार के वाहन चलाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई जिलों में वाहनों की जांच की जा रही हैं। ताकि लोग नियम का पालन करें।
खबर के अनुसार बिहार में यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के सहयोग से वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। गाड़ियों के कागजात के साथ साथ यातायात के नियमों की भी जांच हो रही हैं। जो लोग यातायात के नियम का पालन नहीं करेंगे उनपर जुर्माना लगाया जायेगा।
बता दें की नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने पर अभिभावक पर 25 हजार रुपये जुर्माना या तीन साल की सजा मिल सकती हैं।,
अगर आप बिहार में वाहन चलाने की सोच रहे हैं तो आप अपने गाड़ी का कागजात सही रखें। साथ ही साथ घर से हेलमेट लगाकर निकले और यातायात के नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाये। बरना आपको जुर्माना देना पड़ सकता हैं।