सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित एक महिला सिपाही गोली लगने से घायल हो गयी। घायल महिला सिपाही जूली कुमारी गया की रहनेवाली है। सरकारी हथियार(इंसास) साफ करने के दौरान हादसा हुआ है। गलती से ट्रिगर दब गया और महिला सिपाही के सीने में गोली लग गई।
कैसे हुई घटना
गोली चलने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद सिपाहियों ने जूली कुमारी को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि इंसास साफ करने के दौरान लोडेड मैगजीन से गोली चल गई। हालांकि, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि जूली कुमारी पहली बार इंसास साफ कर रही थी या इससे पहले भी वो कर चूकी है। घटना के बाद पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने बताया की हथियार साफ करने के क्रम में गोली चली है, जिससे वह घायल हो हुई है। हालांकि, पूरे मामले की जांच कराने की भी बात उन्होंने कही है।
बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना में सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार को बंदूक की सफाई करते समय अचानक गोली चल जाने से महिला सिपाही घायल हो गई। गंभीर हालत में जूली कुमारी (सिपाही नंबर-67) का निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। महिला सिपाही गया जिले की रहने वाली है।
एसपी मनोज कुमार ने बताया कि जूली (25) अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रही थी। इस बीच अचानक गोली चल गई और गोली सीने में जा लगी। गंभीर हालत में जूली को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। महिला सिपाही का छह दिन पहले ही त्रिवेणीगंज थाना में ट्रांसफर हुआ था। इससे पहले वह महिला थाना में पदस्थापित थी।