सहरसा। पैक्स एवं व्यापार मंडल के क्रय केंद्रों में धान बेचने की किसानों से आग्रह करते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि अब तक जिले के 1031 किसानों से 7039 मैट्रिक टन धान पैक्स एवं व्यापार मंडल द्वारा क्रय किया जा चुका है। बैंक खातों द्वारा जिले के 698 किसानों के बीच आठ करोड़ 93 लाख पांच हजार 114 रुपये धान राशि का भुगतान भी कर दिया गया है।
उक्त बातें सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बिहार राज्य खाद्य निगम सहरसा के सीएमआर संग्रहण केन्द्र संख्या पांच पैक्स गोदाम बिजलपुर के उद्घाटन के मौके पर कही। इस दौरान जिलाधिकारी ने समीप में संचालित आयुष राइस मिल का औचक निरीक्षण किया। डीएम द्वारा सीएमआर क्रय केंद्र पर उपस्थित जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम सहरसा के गुणवत्ता नियंत्रक से चावल की नमी मापक यंत्र से नमी मापने के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
पाने का किसानों से आग्रह किया। बिजलपुर सीएमआर क्रय केंद्र पर इटहरी पैक्स, अमरपुर पैक्स, रकिया पैक्स, चंद्रायण पैक्स, मोहनपुर पैक्स, शाहपुर पैक्स, चैनपुर पैक्स एवं व्यापार मंडल सत्तरकटैया के एक-एक लॉट 2160 क्विंटल सीएमआर आपूर्ति की गयी। वहीं आयुष राइस मिल में तैयार हो रहे चावल की गुणवत्ता के बारे में डीएम ने विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सैयद मसरूख आलम, जिला प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, एजीएम राजीव कुमार, डीसीओ रवि शेखर झा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरुण झा, पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।