मधेपुरा। नववर्ष के आगमन से पहले जिले को चार नगर निकाय की सौगात मिली है। शनिवार को पटना में सीएम की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट की बैठक में जिले में एक नगर परिषद व तीन नगर पंचायत की स्वीकृति मिली। जिले में उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय को नगर परिषद, सिंहेश्वर, आलमनगर व बिहारीगंज को नगर पंचायत घोषित किया गया है। नए चार शहरी क्षेत्र बढ़ाए जाने के बाद अब जिले में शहरी निकाय की संख्या छह हो गई है। जिले में अब तक शहरी निकाय की संख्या दो ही थी। जिला मुख्यालय मधेपुरा जहां नगर परिषद है, वहीं मुरलीगंज नगर पंचायत है। शनिवार को बढ़ाए गए शहरी निकाय के बाद जिले में अब दो नगर परिषद व चार नगर पंचायत की संख्या हो गई है।
बाबा नगरी सिंहेश्वर को भी अब नगर पंचायत में तब्दील किया गया है। नगर पंचायत में पूरा गौरीपुर पंचायत व सिंहेश्वर पंचायत के रामपट्टी को छोड़कर शेष क्षेत्र को शामिल किया गया है। नगर पंचायत में पूरे गौरीपुर पंचायत के 9840 व सिंहेश्वर पंचायत के 5298 लोग शामिल हैं। नगर पंचायत में सिंहेश्वर का पूरा बाजार क्षेत्र, मल्लिक टोला, रमानी टोला, कुम्हार टोली, पंडा टोला को शामिल रखा गया है। सिंहेश्वर पंचायत के रामपट्टी को छोड़कर शेष सभी क्षेत्र को शामिल कर लिया गया है। उदाकिशुनगंज के इन क्षेत्रों को किया गया शामिल
उदाकिशुनगंज नगर परिषद में किशुनगंज, रहटा, फनहन, रोशन अली मिल्क, रामपुर खोड़ा, हरेली, लक्ष्मीपुर, महेशुआ, तिरासी, रघुनाथपुर पकड़िया, रसलपुर कासिम, लक्ष्मीपुर मिलीक के राजस्व ग्राम को शामिल किया गया है। उदाकिशुनगंज जिले का पुराना अनुमंडल है। यहां व्यवहार न्यायालय, अनुमंडल स्तरीय अस्पताल, उपकारा भवन, राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, जनरल और गुदरी हाट, दो बस स्टैंड, विद्युत सब स्टेशन, टेलिफोन एक्सचेंज, उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, सरकारी कॉलेज, दुग्ध शीतक केंद्र, कोल्ड स्टोरेज इत्यादि भी है। वहीं आय के स्त्रोत के लिए गुदरी, जनरल हाट, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गुड़ उत्पादन, गैस एजेंसी है।
राजस्व ग्राम - क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) - जनसंख्या (2011) - किशुनगंज - 495.84 - 11441 - रहटा - 357.28 - 8200
- फनहन - 411.20 5062
- रोशन अली - 12.68 - 00 - रामपुर खोड़ा - 416.87 - 5951 - हरैली - 453.77 - 5493 - लक्ष्मीपुर - 428.71 - 4584 - महेशुआ - 272.95 - 2480 - तिरासी - 91.56 - 1339 - रघु पकड़िया - 08.19 - 622 - रसल कासिम - 20.02 - 00 - लक्ष्मीपुर मिलीक - 17.44 - 00 - जनसंख्या का घनत्व- 1486 वर्ग किलोमीटर - कुल कर्मियों की संख्या - 17330 - दीर्घ/ अल्पकालीन कर्मियों की संख्या- 2386 - कृषि कर्मियों की संख्या जनसंख्या का 13.76 प्रतिशत
आलमनगर नगर पंचायत में शामिल क्षेत्र आलमनगर पूर्वी, आलमनगर, उत्तरी, आलमनगर दक्षिणी व लदमा को मिलाकर नगर पंचायत बनाया गया है। पुराना प्रखंड होने के साथ-साथ पुराना बाजार, प्रतिदिन सामान्य हाट, तीन बैंक की शाखा, बस स्टैंड, विद्युत संसाधन की सुविधा नगर पंचायत क्षेत्र में है। इसके आय के स्त्रोत में गुदरी हाट, सामान्य हाट, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, बस स्टैंड के साथ-साथ गैस एजेंसी, मोटरसाइकिल एजेंसी, पेट्रोल पंप, उच्च विद्यालय, कन्या उच्च विद्यालय, खेल मैदान इत्यादि है। आवर्ती संभावित व्यक्ति 20 हजार प्रति माह, अनावर्ति के लिए कार्यालय भवन उपलब्ध नहीं है। भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ की आवश्यकता है। 10 वर्ष में स्वयं खर्च के लिए सक्षम होगा। प्रारंभिक खर्च के लिए 50 लाख की जरूरत। दस साल में बिना किसी बाहरी वित्तीय सहायता के मूलभूत नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। 14 अप्रैल 1957 को प्रखंड का दर्जा मिला। यहां पर अस्पताल, अतिथि गृह, उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय विद्युत सबस्टेशन, खेल मैदान, कई पेट्रोल पंप राजकीय उच्च पथ है।
ग्राम - क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) - जनसंख्या - आलमनगर - 1862.19 - 32468
- लदमा - 256.20 - 2234 - प्रति वर्ग जनसंख्या का घनत्व- 1638 वर्ग किलोमीटर - कुल कर्मियों की संख्या- 11656
- दीर्घ/अल्पकालीन कर्मियों की संख्या- 1750
- कृषि कर्मियों की संख्या- जनसंख्या का 15 प्रतिशत
बिहारीगंज नगर पंचायत में शामिल क्षेत्र बिहारीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बिहारीगंज, कुस्थन, विशनपुर को मिलाया गया है। पूर्व में बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या 2370 के माध्यम से वर्ष 1970 में बिहारीगंज को अधिसूचित किया गया था। वहीं 28 मार्च 1970 से 14 जनवरी 1997 तक बिहारीगंज अधिसूचित क्षेत्र समिति के रूप में कार्यरत रहा था। कोसी प्रमंडल का घनी आबादी वाला व्यवसायिक मंडी है। बिहारीगंज के बाहर का फैलाव तेजी से हो रहा है। इसका बाहरी स्वरूप है। जनरल हाट, और गुदरी हाट प्रतिदिन लगता है । रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड उपलब्ध है। मोबाइल विभिन्न कंपनी के छह टावर है। पूर्व से भारत निगम, कृषि उत्पादन बाजार समिति, सरसों तेल, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, एसबीआइ, सीबीआइ, कापरेटिव बैंक, सिनेमा हॉल, धर्मशाला, मंदिर, मस्जिद है। कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति द्वारा 20 जुलाई 2008 की बैठक में पूर्व की भांति नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
ग्राम - क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) - जनसंख्या - बिहारीगंज - 252.10 - 12157 - विशनपुर - 261.03 - 1357
- कुस्थन - 315 - 7408
- जनसंख्या का घनत्व - 2513.10 - कर्मियों की संख्या- 6271 - दीर्घ/अल्पकालीन कर्मियों की संख्या- 670 - कृषि कर्मियों की संख्या- जनसंख्या का 10.68 प्रतिशत