- जाप का यह मार्च कृषि कानून के समर्थन और राज्य में बढ़ते अपराध के विरोध में था
- प्रदर्शन के कारण पटना-गया हाइवे पर लगा महाजाम
राजभवन मार्च करने जा रहे जाप कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने जीरोमाइल के पास ही रोक दिया। जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक आगे बढ़ने पर उतारू थे। पुलिस को उन्हें रोकने के लिए लाठियां चलानी पड़ीं। वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।
आगे बढ़कर रहे समर्थकों को पुलिस ने घसीट-घसीट कर वहां से दूर किया। कुछ कार्यकर्ता पुलिस से मारपीट करने पर भी उतारू हो गए जिसके बाद पुलिस ने खदेड़-खदेड़ कर उनपर लाठियां बरसाईं। कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी थीं। उन्हें महिला पुलिस ने रास्ते से जबरदस्ती हटा दिया।
मार्च में कुछ ट्रैक्टर से भी आए थे। पुलिस ने सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। जाप का यह मार्च कृषि कानून के समर्थन और राज्य में बढ़ते अपराध के विरोध में था। इस मार्च में अगली पंक्ति में महिलाएं चल रही थीं। प्रदर्शन के कारण पटना-गया हाइवे पर जाम लग गया है।