कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
संतोष कुमार भगत। छातापुर, सुपौल संवाददाता।
गांधी जी की 150 वीं जयंती को लेकर स्थानीय बिधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के नेतृत्व में स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर छातापुर प्रखण्ड के नरहैया गांव से 2 किलो मीटर की पदयात्रा रविवार को निकाली गयी। यह पद यात्रा नरहैया- लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत के वार्ड 1 से निकलकर गांव के सरदार, साहू, दलित, महादलित समेत बिभिन्न गांव टोले तक गयी। जिसमे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और आमजन समेत युवा वर्ग शामिल हुए। सभी कार्यकर्ता एक स्वर में भारत माता की जय कारें के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत आदि नारें भी लगाये गये। विधायक श्री बबलू ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद मोदी के द्वारा गांधी जी के संदेश स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत को जन जन तक पहुंचाने को लेकर उनके 150 वी जयंती पर यह पदयात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के संदेश को घर घर तक पहुँचाने के सपना को इस पदयात्रा के द्वारा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपनो के भारत के नवनिर्माण के लिए पार्टी कृतसंकल्पित है। इसके तहत ही पीएम नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पूरे भारत मे गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार स्वच्छता के प्रतिं लोगों को जागरूक करने को लेकर जारी रहेगा। जिसके तहत पूरे देश और राज्य में स्वच्छता के प्रति सभीबको जबाददेह बने रहने को लेकर संकल्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी के द्वारा किये जा रहे विकासात्मक कार्यों की भी जानकारी लोगों को इसके तहत दी गयी जा। उन्होंने कहा कि इस पद यात्रा में कार्यकर्ता के साथ साथ आमजनों का भी व्यापक रूप से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत के लिए सभी भारतीय को स्वस्थ्य और निरोग रहने की जरूरत है। इसको लेकर पदयात्रा के दौरान सभी को 1 से 3 किलो मीटर पैदल चलने की आदत भी डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि पैदल चलने से मानव निरोग रहते है। उन्होंने कहा कि आज उनका अपने विधान सभा मे तीसरी और अंतिम पद यात्रा है। उन्होंने कहा कि छातापुर विधान सभा क्षेत्र के वीरपुर से पहली बार उनकी छातापुर की यह यात्रा कार्यक्रम का शुरुआत हुआ था। जबकि दूसरी छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय बाजार के दुर्गामंदिर से कटही गांव तक 11 किलो मीटर की पड़ यात्रा निकाली गयी।तिलाठी, जीवछपुर से परियाही की यह 15 किलो मीटर की पदयात्रा भी हुई थी। उन्होंने आज की इस पदयात्रा के दौरान लोगों को स्वच्छता समेत पैदल चलने के लिये भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सभी बिधायक को स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत गांधी जयंती पर 15 किलो मीटर की पदयात्रा कर गांधी जी के संदेश स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत को लेकर लोगों को जागरूक करने का जिम्मा सौपा गया है।
यहां बतादे की विधायक के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में जगह जगह युवा और बुजुर्ग उत्साह भाव के साथ शामिल हुये। इतना ही नही सभी एक स्वर में इस पदयात्रा के लिये विधायक और पार्टी नेतृत्व को साधु वाद दिया है। लोगों ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक बनने की जरूरत है। पदयात्रा के दौरान खासकर युवा वर्ग और महिलाएं बिधायक के पहल पर गांव में आई बिजली सेवा को लेकर उनके प्रतिं आभार व्यक्त करते दिखी। मौके बिधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र झा राघव, मुन्ना कुमार समेत भाजपा नेता शालिग्राम पांडे, विधान सभा प्रभारी बैध नाथ भगत, मंडल अध्यक्ष शुशील प्रसाद कर्ण,व्यापर मंडल अध्य्क्ष गौरीशंकर भगत, किशोर कुमार साह मुन्ना, विवेकानंद मेनन, सुधीर पाठक, चंद्र देव चंदू, राम चन्द्र सरदार ,सूरज चंद्र प्रकाश, राम टहल भगत, संतोष सरदार, बिजली सिंह, बीरेंद्र मंडल समेत सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे।