कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
KATIHAR : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के पोटिया थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 पर बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। गोली महिला के सर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान गीता देवी के रुप में हुई है।
गीता देवी के साथ मौके पर मौजूद उसकी बहन बेटी ने बताया कि वह अपनी मौसी के साथ कुर्सेला से उनके घर जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही दोनो बखरी के नजदीक ऑटो से उतरी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी।
उसने बताया कि गोली लगने के बाद उनकी मौसी गिर पड़ी। वहीं अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है। इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुटी है।