कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनकी रोड स्थित मुसन्ना कटिंग देहमा बाहियार में रविवार को एक युवक की गडढ़े में डूबकर मौत हो गई। मृत युवक चौथम थाना क्षेत्र के तौफिर गढ़िया गांव के दीपू पासवान के बेटे मलिक पासवान बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले मलिक पासवान बछौता गांव अपनी बहन के यहां आया था। वह रविवार को बहनोई के भाई सचिन कुमार के साथ ददमा बाहियार घास के लिए जा रहा था। इसी दौरान मुस्ना कटिंग में बने गड्ढे में वह गहरे पानी में फिसलकर चला गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
हालांकि उसके साथ जा रहे सचिन किसी तरह जान बचाकर लोगों की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से शव को काफी मशक्कत के बाद गढ्ढे से बरामद किया गया। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर खगड़िया- सोनमनकी सड़क को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हैं मोरकाही थानाध्यक्ष राजीव कुमार सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को मुखिया सुनील कुमार, जाप नेता किशोर दास, थानाध्यक्ष आदि जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम खत्म करवाया।
खगड़िया में घर में सो रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत
खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के तिलेय गांव में शनिवार की रात एक वृद्ध महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतका तिलेय गांव निवासी हरिलाल पासवान की 62 वर्षीय पत्नी केसर देवी उर्फ कैली देवी बतायी जा रही है।
मृतका के पति बस में खलासी का काम करता है। घटना की सूचना पर पहुंची चौथम पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुट गई। इधर घटना के बाद शव को देखने के लिए लोंगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की शनिवार की रात महिला खाना खाकर सो गई थी। रविवार की सुबह देर तक नहीं जगने पर परिजन जब उठाने गए तो उठाने गये तो मृत अवस्था में पाया।
परिजनों ने बताया कि मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था। जिस कारण संदेह पर स्थानीय चौकीदारों ने इसकी सूचना चौथम थानाध्यक्ष निलेश कुमार को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। इधर स्थानीय जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला कुछ दिनों से बीमार थी। हालांकि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत से पर्दा उठ सकेगा। इधर थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में मौत के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा।