कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
कहरा(सहरसा): सोनवर्षा कचहरी पुलिस ने बलवा ओपी क्षेत्र के खजुरी मटिहानी गांव की पांच नाबालिग लड़की को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
सरोंजा निवासी नीतीश कुमार मुखिया खोजरी मटिहानी अपने ससुराल गए थे। जहां से दिल्ली जाने की बात कह कर घर से निकल गए। बाद में जब आसपास के घरों से पांच लड़कियों के गायब होने की जानकारी मिली तो लोगों ने नीतीश से फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया। लेकिन पांचों लड़की व नीतीश ने विचार कर सच्चाई से मुंह मोड़ लिया। इन लड़कियों को भगवानपुर के बहियार एवं सोनवर्षा कचहरी रेलवे स्टेशन से पूरब धान खेत में मंडराते हुए देख लोगों ने सोनवर्षा कचहरी पुलिस सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत पांचों लड़कियों सहित नीतीश कुमार को पकड़ कर थाना लाई। जहां पर पूछताछ कर नीतीश कुमार को हिरासत में लेकर लड़कियों के घर सूचना दी। नीतीश और बरामद पांचों लड़की रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं। सोनवर्षा कचहरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी को मामले की जानकारी देने के बाद लड़कियों की माता के आग्रह पर सभी को पीआर बॉंड भरवाकर थाना से मुक्त कर दिया है।