कोशी लाइव:अक्की
शहर के मसोमात पोखर समीप बदमाशों ने छेड़खानी के विरोध करने पर 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी मो. निषाद को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया है।
जख्मी के पेट में गोली लगी हुई है। घटना के संबंध में जख्मी युवक ने बताया कि करीब एक महीने पूर्व मैने एक लड़की के साथ छेड़खानी का विरोध किया था। जिसके कारण वह कुछ युवकों के निशाने पर था। सोमवार को विकेश, रोहित, छोटू पांडे ने पहले मसोमात पोखर समीप मारपीट किया। उसके बाद नीचे गिरने पर गोली मारकर तीनों भाग गया।
घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवक व परिजनों से मामले की जानकारी ली। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि छेड़खानी के विरोध करने पर युवक द्वारा गोली मारने की बात कही गयी है। गोली मारने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।