कोशी लाइव:अक्की
सहरसा। बनगांव थाना क्षेत्र के बसौना गांव में गुरूवार को ससुराल वालों द्वारा 28 वर्षीया विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया। मृतका के मायके वालों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बनगांव थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही बनगांव थाना अध्यक्ष राम इकबाल पासवान, एसआई एनके सिंह सहित दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया एवं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौर बाजार थाना क्षेत्र के सिलेट निवासी सुबोध झा की पुत्री डोली कुमारी की शादी 12 वर्ष पूर्व बसौना निवासी शोभा झा के पुत्र सरोज झा के साथ सम्पन्न कराई गई थी। मायके वालों में मृतका के भाई मुकेश झा, मामा संजय झा सहित अन्य ने बताया कि मृतका से अब तक कोई संतान नहीं होने के कारण बराबर ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। लेकिन रविवार को डोली को ससुराल पक्ष के पति एवं उनके बहनोई सहित अन्य ने षड्यंत्र रचकर उसकी हत्या कर दी है। बनगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के शव अमित परीक्षण के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।