छातापुर।सुपौल।संतोष कुमार भगत
छातापुर प्रखंड के चुन्नी पंचायत के एक कुँए में एक युवक गुरुवार की शाम नशे के मदहोशी हालत में छलांग लगा दिया। जिसको लेकर वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सभी मिलकर रस्सी के सहारे युवक को कुँए से बाहर निकाला। हालांकि कुँए में पानी नही के बराबर ही था इसलिए युवक को केवल हल्की चोंटे आयी। लेकिन कुँए से निकलने के बाद युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। युवक बाकी पहचान छातापुर के मो.असलम के रूप में लोगों ने की। जबकि नशे में मदहोश युवक अपना नाम कई बार अदल बदल का बता रहा था। शराब के नशे में मदहोश बने युवक खुद को बचाने वाले लोगों के साथ ही गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद युवक को कब्जे में लेकर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन में जुट गयी है। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक से असलम छातापुर से चुन्नी की और जा रहा था। लेकिन अत्यधिक नशे में होने के कारण बाइक समेत चुन्नी मोड़ के पास गिर गये। इसके बाद कुछ दूर पैदल जाकर शोर शराबा करते हुये कुँए में छलांग लगा दिया। हालांकि स्थानीय लोगों संकेत शाम के समय में हाट बाजार करके लौटने वाले लोगों को उनकव कुँए से बाहर निकाला। लोगों ने कहा कि प्रशासन के सख्ती नही बरतने के कारण नशे में मदहोश होकर खुले आम युवक घूम रहा था।