कोशी लाइव:
@इकबाल राजा
कुमारखंड(मधेपुरा)बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की जिला इकाई ने 14 सूत्री मांगों को लेकर बीआरसी पर धरना प्रदर्शन किया| इस अवसर पर धरना को संबोधित करते हुए एक्टू के जिला संयोजक गणेश मानव ने कहा कि गत 7 जनवरी से विद्यालय रसोईया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं |10 दिन के बाद भी सरकार रसोइयों के मांगों पर कोई वार्ता नहीं कर रही है|सरकार और संबंधित विभाग इस मामले में संवेदनहीन बना हुआ है|1250 रुपए मासिक मजदूरी पर रसोइयों से काम करवाना आधुनिक रूप से गुलामी की प्रथा को पुन:स्थापित करती है |दूसरी और विद्यालय प्रभारी द्वारा हड़ताल पर गए रसोइयों को दबाव देकर मध्यान भोजन बनवाने की बात करते हैं और नहीं बनाने पर विद्यालय कार्य से हटा देने की धमकी देते हैं| इसके साथ विद्यालय में दूसरे लोगों से मध्याहन भोजन बनवाने का वैकल्पिक व्यवस्था करते हैं| इसकी मांगों को संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बीडीओ को सौंपा गया|धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव चन्द्रिका सिंह चौहान ने कहा कि रसोईया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं |जब तक सरकार सम्मानजनक वार्ता कर नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा|आगामी 23 - 24 जनवरी को मुख्यमंत्री के समक्ष रसोइयों द्वारा घेराव किया जाएगा|धरना को एसएफआई के जिला सचिव राजदीप कुमार यादव,श्यामसुन्दर यादव,श्यामा देवी,भारती देवी,पुं देवी,सुरेन्द्र सरदार,उपेन्द्र राम,अशोक मंडल,महेश्वरी पासवान,सुदर्शन यादव,गोनिया देवी,कल्पना देवी ने भी सभा को संबोधित किया ।